सीतापुर, फरवरी 6 -- मिश्रिख, संवाददाता। सीएमओ सुरेश कुमार ने शुक्रवार को सीएचसी मिश्रिख का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के लेबर रुम और रजिस्टर की जाच की। निरीक्षण में अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति सही नहीं पाई गयी। साफ सफाई के निर्देश दिए गए। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव सहित सभी डाक्टर व स्टाफ की मौजूदगी रहे। बाद में अस्पताल के सामने स्थित सुमित्रा अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी में कोई डाक्टर मौके पर नहीं मिला, न ही मानक अनुसार जगह और रोगियों के बैठने की कोई व्यवस्था थी। रजिस्टर पर अल्ट्रासाउंड कराने वाले की कोई इंट्री नहीं थी। साथ ही पडोस स्थित न्यू चरक अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी में भी चिकित्सक नहीं मिला। आर्थो के चिकित्सक आर के गुप्ता की क्लीनिक में सर्टिफिकेट एक्सपायर पाया गया। सीएमओ ने जमकर फटकार लगाई और कार्यवाही...