मधेपुरा, फरवरी 24 -- चौसा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में सोमवार को ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर पर गाली गलौज करने का आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज राणा ने प्रखंड सहित जिले के अधिकारियों को आवेदन देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों को दिए गए आवेदन में लौआलगान पश्चिमी पंचायत के सहोरा टोला के वार्ड दो निवासी व पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज राणा ने कहा है कि वे सोमवार को जरूरी दवा व जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर से मिलने गए तो डॉक्टर ने मिलने से मना कर दिया और गाली गलौज करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकलवा दिया। उधर सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्ञान रं...