गोपालगंज, मार्च 29 -- कुचायकोट। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। राज्य स्तरीय अवार्ड कमेटी ने वर्ष 2024-25 के लिए इसे जिला अस्पताल श्रेणी में चयनित किया। पुरस्कार की 25 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी, जबकि शेष 75 प्रतिशत अस्पताल की सुविधाओं में सुधार पर खर्च होगी। इसमें पानी की व्यवस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम, संकेतक, हर्बल गार्डन, रैम्प, दिव्यांगों के लिए शौचालय, इंटरकॉम, स्टाफ ड्रेस कोड, पेस्ट कंट्रोल, एलईडी लाइटिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, ब्लड स्पिल मैनेजमेंट किट और अन्य जरूरी सुधार किए जाएंगे। यह पुरस्कार अस्पताल की गुणवत्ता को बढ़ाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.