बलिया, दिसम्बर 6 -- बेल्थरारोड। सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई, ओटी रुम, शौचालय, वार्ड ,रजिस्टर आदि की व्यवस्था सहित कार्मिकों का उपस्थिति रजिस्टर भी देखा। सीएमओ अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे तथा कुछ मामलों को लेकर डॉक्टर को फटकार लगाई। उपस्थिति रजिस्टर के अनुसार चार डाक्टर के अनुपस्थित होने के सम्बंध में बताया कि उनका वेतन पूर्व में ही मिली सूचना के आधार पर रोक दिया गया है। आरबीएसके के डाक्टर की फील्ड ड्यूटी पर संतोष जताया। वहीं नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने अपनी पूर्व में की गई शिकायत पर कार्यवाही के लिए सीएमओ से बात किया तो सीएमओ ने बताया कि इस पर जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति की रिप...