लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- पलियाकलां। नगर के बाजार सेकेण्ड निवासी कमल वर्मा पुत्र मुरलीधर वर्मा ने एडीएम अनिल कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा घर पलिया सीएचसी से लगा हुआ है। जहाँ खुले प्लॉट मे अस्पताल कर्मियों के द्वारा प्रसव सम्बन्धी कचरे को फेंका जा रहा है। प्रसव सम्बन्धी कचरे से उठने वाली दुर्गन्ध से परिवार के लोग बीमारियों के शिकार हो रहे है। जिसको लेकर कई बार अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी से शिकायत भी गई मगर स्थिति जस की तस बनी है। कमल वर्मा ने तहसील अधिकारियों को पत्र देते हुए जल्द निस्तारण न होने पर घर से पलायन करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.