बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दो दिन पहले बिजली का सिस्टम अचानक खराब हो गया। इससे ऑपरेशन थिएटर समेत अस्पताल की करीब 20 लाइटें एक साथ बंद हो गईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डा. अनिल कुमार गुप्ता ने एक व्यक्ति पर सिस्टम में जानबूझकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि रात के समय एक व्यक्ति अस्पताल आया था, जो पूर्व में यहां इलेक्ट्रिक सिस्टम की देखभाल करता था। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने बिजली सिस्टम में छेड़छाड़ की, जिसके चलते अस्पताल की कई लाइटें अचानक खराब हो गईं। इससे ओटी समेत अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में अंधेरा छा गया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि सीएचसी प्रभारी की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.