फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक के सेमरहटा गांव में बने सीएचसी की बदहाली देख विधायक ने मौके से ही सीएमओं को फोन कर क्लास लगा दी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मामले की शिकायत करने की बात कही। विधायक को गुस्सा देख मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक भी नजरे चुराते दिखे। सेमरहटा गांव में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। हैरानी की बात यह है कि छह माह के भीतर बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने दूसरी बार अस्पताल का निरीक्षण किया। लेकिन दूसरी बार हुए निरीक्षण में भी हालात जस के तस मिले। अस्पताल में गंदगी, बंद पड़े कमरे और ग्राउंड में झाड़ियां मिली। चौतरफा जंगल से घिरे अस्पताल को देख जैकी का पारा चढ़ गया। सीएमओ से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.