बलिया, अगस्त 7 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा और प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सीएचसी सोनबरसा में मरीज को बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पंखा, कुलर समेत अन्य व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल में जो कमियां हैं उसकी सूची आज ही शाम तक उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं प्रभावती देवी सीएचसी जयप्रकाशनगर में गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी ने प्रधान से सम्पर्क कर सफाई कराने का निर्देश दिया। सीएचसी सोनबरसा के निरीक्षण में डीएम ने अस्पताल में बेडशीट और फर्श पर गंदगी दिखने पर सीएमओ को निर्देश दिया की अस्पताल की सफाई, मरीज को बैठने के लिए कुर्सी, पंखा, कुलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.