लखनऊ, मार्च 18 -- - मोहनलालगंज सीएचसी से मिली गलत जांच रिपोर्ट - लोकबंधु अस्पताल में नमूना भेजकर कराई गई थी जांच मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज के दहियर निवासी सरोज देवी (55) ने सीएचसी मोहनलालगंज में खून की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन केवल तीन ग्राम दर्शाया गया। मरीज में खून की कमी देख परिवारीजन आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए, जहां जांच कराई गई तो पता चला हीमोग्लोबिन 13 ग्राम है। परिवारीजनों ने सीएचसी अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। अस्पताल प्रशासन अब दोबारा जांच करवाने की बात कह रहा है। मरीज सरोज देवी की कई दिन से तबियत खराब चल रही है। उन्होंने सीएचसी पर दिखाया तो डॉक्टरों ने खून की जांच लिखी। सीएचसी पर लिया गया खून की जांच का नमूना लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल की टीम को दे दिया गया। महिला की जांच रिपोर्ट सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.