बहराइच, नवम्बर 14 -- पयागपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। टीबी जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बीमारी से बचने के उपाय बताए। सीएचओ और एएनएम को निर्देश दिया कि टीवी के मरीजों को चिहि्नत करें और उनकी जांच कराए जिससे उनका इलाज हो सके। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...