बाराबंकी, जनवरी 10 -- सतरिख। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख का शनिवार को कायाकल्प योजना के अंतर्गत गठित टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान दौरान अस्पताल की विभिन्न इकाइयों एवं वार्डों का निरीक्षण किया गया। कायाकल्प टीम में शामिल डॉ. अनुराग वर्मा एवं डॉ सचिन ने अस्पताल के लेबर रूम, ओपीडी, फार्मेसी, इमरजेंसी कक्ष, पैथोलॉजी, महिला ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड एवं जनरल वार्ड सहित समस्त वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई हालांकि साफ सफाई में कमियां भी पाई गईं जिन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित स्टाफ को दिए गए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ नीतीश कुमार सिंह सहित समस्त चिकित्सक व कर्मचारी उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.