झांसी, जनवरी 3 -- कटेरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने कटेरा देहात के गांव काडौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व आयुष्मान आरोगय मंदिर उपकेंद्र का निशाना बनाया। ताले तोड़कर केंद्र में दाखिल हुए चोर कई बैटरियां, इनर्वटर, बूस्टर, साउंड स्टिाम, प्रिंटर सहित अन्य पांच लाख का माल समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव काडौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र बना है। यहां बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं। बीती देर रात केंद्र सूना था। तभी बदमाशों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ा। इसके बाद पूरा खंगाल डाला। चोर सारा कीमती सामान समेटकर चंपत हो गए। शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जयप्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.