बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती। सीएचसी साऊंघाट में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार को वहां का अधीक्षक बनाया गया है। मंगलवार को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। सीएचसी पर बतौर अधीक्षक अभी तक तैनात रहे डॉ. एके सिंह को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। डॉ. एके सिंह को डिप्टी सीएमओ वेक्टर बार्न की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम की ओर से इस फेरबदल से संबंधित पत्र मंगलवार को जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जनहित में यह आदेश जारी किया गया है। डॉ. शशि कुमार ने बताया कि सीएचसी साऊंघाट में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनाने के साथ ही उपलब्ध संसाधनों की मदद से मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभााग की अन्य योजनाओं से क्षेत्रीय लोगों को लाभांवित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.