बस्ती, जून 1 -- भानपुर। विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ़ सचिन चौधरी ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ संतोष चौधरी को पत्र लिखा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ सचिन चौधरी ने पत्र में लिखा है कि सीएचसी भानपुर में बिजली सब स्टेशन ग्रामीण रोस्टर के अनुसार महज 16 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन्होंने बताया कि यह अस्पताल नगर पंचायत भानपुर के अंर्तगत होने के कारण यहां पर नगरीय विद्युत आपूर्ति यानि 24 घंटे की आपूर्ति होनी चाहिए। लेकिन ग्रामीण विद्युत आपूर्ति की वजह से सीएचसी को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से वैक्सीन के कोल्ड चेन व हीट वेव के नियंत्रण कक्ष को मानक के अनुरुप ठंडे वातावरण में रखने में असुविधा हो रही है। अधीक्षक ने अस्पताल को प्रयाप्त बिजली नहीं मिलने से भविष्य में कोविड संक्रमण के नए वैरियंट से प्रभावित मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.