लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखीमपुरखीरी के एक अस्पताल में तैनात कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) को नशीला जूस पिलाकर उसकी रूम पार्टनर के परिचित ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों के जेवर और रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद वीडियो उसके परिवारीजनों को भेज दिया। रूममेट रही युवती और उसके आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता लखीमपुर खीरी की रहने वाली है। तीन साल पूर्व वह गुडंबा क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती थी। उसकी रूम मेंट चांदनी नाम की एक अन्य युवती थी। चांदनी का दोस्त रामनरेश यादव बांदा का रहने वाला है। चांदनी ने रामनरेश यादव से मुलाकात कराई थी। पीड़िता के मुताबिक साजिश के तहत एक दिन रामनरेश यादव रूम पर आया था। उसने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.