वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। बीएचयू के मधुबन में गुरुवार को छात्रों के एक समूह ने सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में छात्राओं की सीटें शून्य किए जाने के निर्णय के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और इसे छात्राओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सीएचएस में लड़कियों की सीटें खत्म करने का फैसला न केवल भेदभावपूर्ण है, बल्कि इससे शिक्षा के समान अवसर की भावना को भी ठेस पहुंचती है। छात्रों का आरोप है कि यह निर्णय छात्राओं के भविष्य को प्रभावित करेगा और संस्थान की समावेशी परंपरा के विपरीत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...