वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा नौ में छात्राओं की सीटें शून्य किए जाने के निर्णय के विरोध में गुरुवार को बीएचयू में दो जगह धरना-प्रदर्शन हुए। मधुबन में छात्रों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और इसे छात्राओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। दूसरी तरफ, समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। इसपर उनकी सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और उनके ज्ञापन पर विचार करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...