नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के चरण-तीन और चरण-चार के दौरान निर्धारित उपायों के क्रियान्वयन को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और एनसीआर के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों (एसपीसीबीएस) की प्रदर्शन रिपोर्ट की समीक्षा की है। जिसमें गंभीर कमियां पाई गई हैं। यह समीक्षा आयोग द्वारा स्थापित ग्रेप मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन की जा रही निगरानी के आधार पर की गई। ग्रेप के चरण-तीन और चरण-चार के दौरान की गई कार्रवाइयों की समीक्षा से क्रियान्वयन में गंभीर कमियां और व्यापक अंतर सामने आए हैं, जिनमें प्रमुख अनिवार्य कार्रवाइयों में कमी 7 प्रतिशत से लेकर 99.6 प्रति...