देवरिया, जनवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) अभय कुमार गुप्ता ने गुरुवार को सदर रेलवे स्टेशन पर हो रहे गति शक्ति योजना के तहत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। दोपहर बाद वह सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में बन रहे विभिन्न ढांचों, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शौचालय में पानी की टोंटी से लगातार पानी टपकता देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल खराब टोंटी बदलने का निर्देश दिया। शौचालय में टॉवल हैंडल की व्यवस्था न होने पर भी सीएओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशन का विकास यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया ज...