मथुरा, फरवरी 14 -- क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस के सीपी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए महाराज सिंधिया अंडर-13 टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में सीएई मथुरा ने तानसेन क्रिकेट अकैडमी ग्वालियर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सीएई के कप्तान ध्रुव द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने तय 40 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए। ध्रुव द्विवेदी ने 36, सम्यक सिकरवार ने 27 एवं अर्श भारद्वाज ने 26 रन बनाए। ग्वालियर के साहिल ने 5 विकेट लिए। जबाब में तानसेन क्रिकेट अकैडमी ग्वालियर की टीम 33 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। अखिल ने 20, अनुज ने नाबाद 16 और अर्नव ने 15 रन बनाए। सीएई के सम्यक सिकरवार एवं यश दीक्षित ने 4-4 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सम्यक सिकरवार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ग्वालियर के साहिल, सर्वश्रेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.