पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट रहे। इस दौरान भट्ट ने विद्यार्थियो को भविष्य निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। हिमानी मंडल, हिमांशी पाठक, शिवानी कार्की, मेघा पंत ने मुख्य वक्ता भट्ट के पूछे प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया, जिससे प्रभावित होकर भट्ट ने उन्हें अपने कंपनी में रोजगार देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय, कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि सेलवाल ने किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, सीमांत सेवा फाउंडेशन के संयोजक जीवन पंत, पीयूष, राकेश जोशी, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. प्रमेश टम्ट...