लातेहार, दिसम्बर 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शिक्षा विभाग में कार्यरत सीआरपी- बीआरपी का वेतन भुगतान रुक गया है। नवम्बर महीने का उन्हें वेतन भुगतान नही हो पाया है। वेतन भुगतान नही होने से उन्हें घर चलाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कब तक उन्हें वेतन भुगतान होगा, यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। छात्रों को जाति, स्थानीय, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शत - प्रतिशत फॉर्म जमा कराने को लेकर उन सभी का वेतन भुगतान रोक दिया गया है। वेतन पर निर्भर सीआरपी- बीआरपी की माली हालत बिगड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...