चक्रधरपुर, जून 5 -- चक्रधरपुर।विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 60 बटालियन कैंप परिसर में गुरुवार को पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में कमांडेंट अम्बुज मुथाल, द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार, सहायक कमांडेंट बृजेश कुमार समेत अधिीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कमांडेंट अम्बुज मुथाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। हमें ऊर्जा संरक्षण, जल बचत, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और हरित जीवन शैली को अपनाकर सतत विकास की दिशा में कार्य करना चाहिए। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छ एवं हरा भरा पर्यावरण बनाए रखने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सामूहिक शपथ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.