रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र द्वारा रविवार को एक द्विवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आरंभ प्रहलाद पासवान द्वारा किया गया। विशेषज्ञों की टीम- डॉ. अथिरा (मेडिसिन), डॉ. फैसल (मेडिसिन), डॉ. आशीष गुप्ता (ऑर्थो), डॉ. आशीष मित्तल (पीडियाट्रिक) एवं डॉ. मीनाक्षी मित्तल (स्त्री एवं प्रसूति रोग) द्वारा विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांचें (जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, बीएमआई एवं बीपी) की गईं और उचित परामर्श दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...