रांची, फरवरी 2 -- रांची । संवाददाता रांची के पूर्व क्रिकेटर और वर्द्धवान कंपाउंड निवासी राजेश कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) पद पर प्रोन्नति मिली है। वर्तमान में वे जम्मू में पदस्थापित हैं। खेल जगत से सुरक्षा बलों तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले राजेश कुमार ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में करीब दस वर्षों तक सेवा दी, जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को भारत व विदेशों में सुरक्षा प्रदान की। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस, प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस, आंतरिक सुरक्षा मेडल और कठिन सेवा मेडल सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। राजेश कुमार क्रिकेट के अलावा गोल्फ में होल इन वन और कई कोर्स पर ईगल जैसी उपलब्धियां उनके नाम हैं। वे टेनिस के भी अच्छे खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.