लखनऊ, फरवरी 14 -- पुलवामा में 14 फरवरी 2019 में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत को लोगों ने याद किया। आशियाना के 93 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय परिसर में अमर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यहां वाहिनी के कमाण्डेंट डीएन यादव, अनिल कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजीव थापा आदि ने वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी, नमन किया। शहीद के गांव जाकर किया सम्मानित उप कमाण्डेंट अरुण कुमार सिंह टीम के साथ पुलवामा शहीद राम वकील (पूर्व हवलदार/जीडी) के पैतृक गांव विनायकपुर मैनपुरी गए। वहां शहीद की पत्नी गीता देवी व उनके तीनों बच्चों को समम्मान उपहार देकर उन्हें विश्वास दिलाया कि सीआरपीएफ परिवार सदैव आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। गांव में स्थानीय प्रशासन की ओर से शहीद मेला...