घाटशिला, सितम्बर 19 -- जादूगोड़ा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जमशेदपुर रेंज, जादुगोड़ा समूह केंद्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर जयदेव केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों संग मिलकर राखा कॉपर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चौक से प्लांट रोड में स्वछता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वछता के लिए जागरूक किया। सभी जवानों नें स्वछता के लिए नारे लगाया। इस मौके पर मुख्य रूप से रेंज अधिकारी नविन कुमार, सत्यब्रत रॉय, पीके उपाध्याय, एएसआई एसके साहू, समाजसेवी मनोज प्रताप, तनु श्री नंदा, बरुन भूमिज उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.