गंगापार, नवम्बर 22 -- उतरांव थाना क्षेत्र के कैथवल जगतपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सीआरपीएफ के जवान ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कई बार उसे पीट चुका है। थाना क्षेत्र के कैथवल गांव निवासी पीड़ित दीपचंद यादव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सीआरपीएफ जवान से जमीन और रास्ते का विवाद है। जमीन कब्जा करने के बावजूद वह उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। बताया गया कि बीते शुक्रवार की शाम वह जगतपुर बाजार गया हुआ था। खार खाए जवान ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद सीआरपीएफ जवान ने उसे मारा पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.