जहानाबाद, जनवरी 9 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर ग्राम निवासी सीआरपीएफ के जवान श्याम कुमार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बटालियन के कमांडेंट के द्वारा भी जवान के न्याय के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। बताया गया है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर ग्राम निवासी सीआरपीएफ के जवान श्याम कुमार अपने ही बड़े भाई की प्रताड़ना से परेशान हैं। जब यह ड्यूटी पर रहते हैं तो उनकी हिस्से की जमीन खेती करने में बड़े भाई के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाता है। इसके कारण इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिताजी ने अपने जीवन काल में ही दोनों भाइयों के बीच पंचों के माध्यम से बटवारा कर दिया था। पूरी संपत्ति का दो हिस्सा लगाकर दोनों भाइयों के बीच बांट दिया गया। लेकिन 2 वर्ष पूर्व पि...