मऊ, दिसम्बर 4 -- मऊ। सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट एंव नकदी छिनने के मामले में रानीपुर पुलिस ने आठ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरायलखंसी थाना के पलिगढ़ गांव निवासी सीआरपीएफ जवान रामप्रवेश बीते मंगलवार को बेटे की शादी की खरीदारी करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान बरहां गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने जवान की गाड़ी में बगल से टक्कर मार दिया। इसका विरोध करने पर ट्रैक्टर पर सवार चार युवक उतर कर जवान की पिटाई करने लगे। इतने में ट्रैक्टर चालक के अन्य सहयोगी भी मौके पर आकर जवान की पिटाई करने लगे। इस मामले में रानीपुर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान की तहरीर पर राजेश, दयाराम, प्रदीप यादव, मोहन, सर्वेश, राहुल, अनूप और सूरज को नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.