बिहारशरीफ, मार्च 8 -- सीआरपीएफ जवान के घर से नकद समेत गहने की चोरी परिवार के साथ शादी समारोह में गये थे शामिल होने इस्लामपुर के भागवतपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में सीआरपीएफ जवान के घर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने नकद समेत गहने चुरा लिये। जवान सोनू कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने औंगारी गए थे। शुक्रवार को घर लौटे तो मेन गेट एवं कमरे में लगे ताले टूटे थे। गोदरेज में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में लगा टीवी, बक्सा में रखा कीमती बर्तन एवं गोदरेज में रखे नगद 20 हजार एवं सोने व चांदी के गहने चोरों ने चुरा लिये। इतना ही नहीं एक साइकिल को भी चोर ले गये। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.