हाजीपुर, फरवरी 5 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर थाना अंतर्गत अमेर गांव के वार्ड संख्या 09 निवासी सीआरपीएफ जवान विनोद चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से पटना स्थित रुबन अस्पताल में भर्ती थे,जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से गांव-पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। निधन की सूचना मिलते ही विभागीय जवान मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ जवान विनोद चौधरी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अंतिम सम्मान कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया रामजतन राय एवं युवा नेता नलिनी भारद्वाज ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर देने वालों में इंस्पेक्टर हरिनाथ ठाकुर, हेड कॉन्स्टेबल सहित कॉन्स्टेबल रा...