देवरिया, अप्रैल 7 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के सकरापार निवासी दृगपाल यादव की मौत पर उनके परिवारीजनों से देवरिया सीआरपीएफ समूह ने मिलकर ढांढ़स बंधाया। परिवारीजनों को सीआरपीएफ के जवानों ने आर्थिक सहायता देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। जिगिना मिश्र अरुणेश मिश्र तथा पुनीत शर्मा तथा भीम भारती सीआरपीएफ में तैनात हैं। वह अपने साथी दृगपाल यादव के निधन की सूचना पर उनके गांव पहुंचे तथा उनकी पत्नी गुड्डी यादव से मुलाकात की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दृगपाल यादव की पत्नी को आर्थिक सहायता देते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। टीम के अरुणेश मिश्र के अनुसार सहायक कमान्डेंट राजेश मौर्य की ओर से बनाए गए समूह ने मिलकर यह सहायता राशि सौंपी है। इस दौरान कृपा शंकर मिश्र, रामनिवास मिश्र, दीनदयाल तिवारी, संध्या यादव, प्रतीक मिश्र आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.