गौरीगंज, अगस्त 12 -- भादर। संवाददाता सीआरपीएफ के जवानों ने ग्रुप केंद्र त्रिशुंडी से दुर्गापुर बाजार तक बाइक तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देश भक्ति की भावना जागृत करना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र त्रिशुंडी अमेठी द्वारा ग्रुप केन्द्र कैम्प परिसर से दुर्गापुर चौराहा तक बाईक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में लगभग 150 बाईकों से सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों एवं बच्चों में तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देश भक्ति की भावना जागृत करना है। देश भक्ति परक गीतों और हाथ में तिरंगा लिए हुए जवानों के भारत माता की जय के नारों से लोग उत्साहित दिखे। तिरंगा यात्रा में डीआईजी सीआरपीएफ...