प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। फाफामऊ स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र प्रयागराज का रविवार को 32वां स्थापना दिवस मनाया गया। सबसे पहले केंद्र के डीआईजी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद डीआईजी ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र प्रयागराज के इतिहास के बारे में अधिकारियों व जवानों को बताया और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल तथा रस्साकसी के मैच भी हुए। कार्यक्रम में विनय अग्रवाल, राकेश कुमार त्रिपाठी, केके झा, महाराणा बीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार सरोज, शैलेश सिंह, समय जैन और परवेश कुमार आदि शामिल रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कैंप परिसर में मेले का आयोजन किया गया है जो तीन फरवरी तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...