मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। महानगर स्थित सिद्ध अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने रामपुर के सीआपीएफ कैंप में विशेष ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जिसमें जवानों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की ट्रेनिंग दी गई। किसी व्यक्ति के हार्ट अटैक होने की स्थिति में सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। डॉ.आशिमा मल्होत्रा, डॉ.अभिनव, डॉ.प्रज्ञा अग्रवाल, योगाचार्य विजय सिंह आदि शामिल रहे। सिद्ध अस्पताल के एमडी एवं हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि जितने अधिक से अधिक लोग सीपीआर में प्रशिक्षित होंगे हार्ट अटैक से पीड़ित उतने ही अधिक लोगों की जीवन रक्षा संभव हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...