बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- सीआरपीएफ के 1340 जवानों ने देश सेवा की शपथ सीआरपीएफ के एडीजी ने पासिंग आउट परेड की ली सलामी राजगीर के सीआरपीएफ कैम्प में 9 महीने तक मिली कड़ी ट्रेनिंग फोटो : सीआरपीएफ01-राजगीर सीआरपीएफ कैम्प में गुरुवार को परेड की सलामी लेते एडीजी रविदीप सिंह शाही। सीआरपीएफ02-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला प्रशिक्षुओं को सम्मानित करते एडीजी रविदीप सिंह शाही। सीआरपीएफ03-कार्यक्रम में करतब दिखाते जवान। राजगीर, निज संवाददाता। सीआरपीएफ कैम्प में गुरुवार को 58वें बैच के प्रशिक्षुओं के लिए पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद 1340 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। सीआरपीएफ के दक्षिणी क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक(एडीजी) रविदीप सिंह शाही ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा में सीआरपी...