नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली की पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान और उसकी पत्नी को 10 साल की बच्ची से बर्बरता के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने बच्ची को बिना विभागीय अनुमति के अपने सरकारी आवास पर घरेलू काम और बच्चों की देखभाल के लिए रखा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जवान को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात सूबेदार मेजर ने सेक्टर ईकोटेक-3 थाने में तहरीर दी कि कमांडेंट 235वीं बटालियन में तैनात आरक्षी तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून उर्फ रिया खातून ने अपनी रिश्तेदार की करीब 10 वर्षीय बच्ची को अपने आवास पर रखा। बच्ची से घरेलू कार्य कराए जाते थे और बच्चों की देखभाल भी कराई जाती। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता। गंभीर चोटें लगने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.