कुशीनगर, मार्च 6 -- कुबेरस्थान, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिंघनजोड़ी निवासी रामचंद्र गुप्ता की बेटी निर्जला गुप्ता सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल बनी है। ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। सिंघनजोड़ी निवासी रामचंद्र गुप्ता व स्व. तारा देवी की पांच संतानों में तीसरी बेटी निर्जला बचपन से पढ़ाई में काफी होनहार रही। निर्जला के लगन व परिश्रम को देखते हुए घर वाले हमेशा उसका उत्साहवर्धन करते थे। मेहनत के बदौलत उसका सीआरपीएफ में हेडकांस्टेबल के पद पर चयन हुआ। निर्जला ने प्रारंभिक शिक्षा रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल कुबेरनाथ तथा हाईस्कूल व इंटर बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर और स्नातक पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से किया है। पढाई के दौरान उसकी मां का पांच साल पूर्व निधन हो गया। निर्जला की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.