बगहा, फरवरी 18 -- बेतिया, एक संवाददाता। बेतिया-कुमारबाग रेललाइन दोहरीकरण के सीआरएस को लेकर मंगलवार को सुबह से ही हलचल रही। बेतिया से कुमारबाग तक इसकी तैयारी की गई थी। सुबह में 7.40 बजे डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा स्पेशल ट्रेन से बेतिया स्टेशन पहुंचे। इसके बाद 9.15 बजे सुबह में संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश स्पेशल ट्रेन से कई अधिकारियों के साथ बेतीया पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से उतर कर डीआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन पर बने नए कंट्रोल रूप का एक घंटे तक सीआरएस ने निरीक्षण किया। इसमे बने पैनल रूम, रिले रूम व ईएसएम रूम का निरक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। यह रूम पूर्व में अलग अलग चलता था। लेकिन नए भवन के निर्माण के बाद ट्रेनों के परिचालन, सिग्नल व कंट्रोल सभी एक साथ काम करेंगे। इस दौरान सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर विजय प्रकाश समेत कई अध...