जामताड़ा, जनवरी 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि।रेल कर्मचारियों की एकता और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देते हुए चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस (सीआरएमसी) के नवनिर्मित यूनियन कार्यालय का भव्य उद्घाटन आर-7 मार्केट, चित्तरंजन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। एनएफआईआर/आईएनटीयूसी/आईटीएफ से संबद्ध सीआरएमसी के इस कार्यालय का उद्घाटन चिरेका महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में रेलकर्मी, यूनियन पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में एकता, संघर्ष और संगठन को मजबूत करने का संकल्प स्पष्ट रूप से झलकता रहा। अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि रेल कर्मचारी देश की प्रगति की रीढ़ हैं। ऐसे यूनियन कार्यालय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, आपसी संवाद और सहयोग का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.