भदोही, जनवरी 21 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।माघ मेले को लेकर रेलवे के अफसर संजीदा है। इसी कड़ी में मंगलवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशन एवं निरीक्षक सीआईबी वाराणसी के पर्यवेक्षण में सीआईबी टीम वाराणसी द्वारा वाराणसी-प्रयागराज रामबाग रेलखंड के मध्य ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में शामिल जवानों ने जहरखुरानी, विस्फोटक पदार्थों की चेकिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, अवैध वेंडिंग तथा नन्हे फरिश्ते अभियान के अंतर्गत विशेष सतर्कता बरती गई। सीआईबी टीम द्वारा विभिन्न ट्रेनों और ज्ञानपुर रोड स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की गहन जांच की गई। टीम में उप निरीक्षक हरिश्चंद्र, सहायक उप निरीक्षक गुलाम वारिस सिद्दीकी तथा कांस्टेबल शिव प्रसाद सोनी शामिल रहे। सीआईबी निरीक्षक राजेश कुमार ने बत...