देहरादून, फरवरी 7 -- उत्तरांचल विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से शनिवार को सीआईडी मुख्यालय सीमाद्वार में एआई आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियेां को अपराधों की जांच और खुलासे में एआई के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक अपराध अनुसंधान में एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से कार्यकुशलता, सटीकता एवं गति को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि प्रो. सुमित चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने किया। प्रो. चौधरी ने कानून प्रवर्तन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, फेसियल रिकग्निशन एवं प्रेडिक्टिव पुलिसिंग जैसी तकनीकें अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी बना सकती हैं।उन्होंने तकनीकी नवाचारों को...