पटना, नवम्बर 28 -- पुलिस मुख्यालय स्थित अपराध अनुसंधान विभाग ( कमजोर वर्ग) में तैनात पुलिस निरीक्षक माधव ठाकुर के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। बेगूसराय एवं पटना स्थित आवास पर की गई छापेमारी में 12 बैंक खाते, जमीन के छह दस्तावेज एवं विभिन्न बीमा कंपनियों में निवेश के कागजात मिले। इन्हें जब्त कर लिया गया है। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, प्राप्त कागजात का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही, तलाशी एवं अनुसंधान का कार्य जारी है। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि 2009 बैच के दारोगा रहे और वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात माधव ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 26 नवंबर 2025 को निगरानी थाने में कांड संख्या - 100/25 दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ 25,22,145 रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर...