लखनऊ, अप्रैल 7 -- डीजी इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अपराध अनुसन्धान विभाग (सीआईडी) ने सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इसके लिए सीआईडी मुख्यालय के कार्यालय पर रूफटॉप सोलर सिस्टम से 150 किलोवाट का सौर ऊर्जा ग्रिड लगाया जाएगा। इसके लिए यूपीनेडा से अधिकृत लॉर्ड्स ग्रीन एनर्जी प्रा.लि. से अनुबंध किया गया है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए डीजी सीआईडी दीपेश जुनेजा ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से दो इलेक्ट्रिक कार भी उपलब्ध करा दी गई हैं। इस कदम से गाड़ियों के रख-रखाव व ईधन में होने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को भी रोकने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.