रांची, फरवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सीआईटी के 2021 बैच (इसीई शाखा) के छात्र अंश राज गुप्ता और उनकी मां की मौत 31 जनवरी को पुरी बीच में नहाने के दौरान हो गई थी। सोमवार को संस्थान में मृत आत्माओं की शांति के लिए शोकसभा आयोजित की गई। दो मिनट के मौन धारण के बाद प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि इस घटना से कैंब्रिज परिवार शोकाकुल है। शोकसभा के बाद कक्षाएं स्थगित कर दी गई। उप प्राचार्य रसिका नवनीत सिंह ने कहा कि छात्र की याद हमेशा जेहन में बनी रहेगी। ज्ञात हो कि मृतक छात्र की मौत अपनी मां को बचाने के दौरान समुद्र में डूबने से हो गई थी। मृतक रांची के धुर्वा के निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...