रांची, मार्च 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारतीय मानक ब्यूरो, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से एकदिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सौरभ राय द्वारा क्वालिटी कनेक्ट प्रोग्राम फॉर स्टेट एंड सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिसियल विषय पर विद्यार्थियों और कर्मियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वस्तु गुणवत्ता, हॉल मार्क, कंज्यूमर फॉर्म आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, डीन प्रो अरशद उस्मानी, प्रो अब्दुल रज्जाक और प्रो दीपक कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.