रांची, सितम्बर 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में डांडिया रास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह और विशिष्ट अतिथि रांची दूरदर्शन के संगीतकार भूपेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने 'नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम 'डम डम ढोल बाजे और 'मैंने पायल है खनकाई' जैसे भक्ति और फिल्मी गानों पर डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रतिभागियों में कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक और कैंब्रिज बीएड के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने किया। मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह, प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, रीता सि...