रांची, फरवरी 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन (सीआईटीई) बहाया में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू की गई। इस प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, टेनिस, शतरंज (चेस) और चाइनीज चेकर जैसे विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संस्थान के खेल निदेशक डॉ रजनीश महतो ने बताया कि खेलकूद से जहां शारीरिक चुस्ती बनी रहती है। वहीं मानसिक विकार भी दूर होते हैं। संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं। मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ रेणु, संयोजक संजीव तिवारी, डॉ सत्येश कुमार सिंह, विकास कुमार विक्की, प्रो मिलन कुमार और अपूर्व मुखर्जी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...