नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली कोलाज ऑफ आर्ट (डीसीए) ने कोलाज इंटरनेशनल आर्ट कार्निवल (सीआईएसी) के 20वें संस्करण की घोषणा की है। यह आयोजन 13 से 18 जनवरी तक मंडी हाउस स्थित ललित कला अकादमी में होगा। कार्निवल की स्थापना डीसीए के संस्थापक अश्वनी कुमार पृथ्वीवासी ने की है। कार्निवल के मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष नंद लाल ठाकुर होंगे। इस अवसर पर बी.सी. सान्याल पुरस्कार से संजीव किशोर गौतम (महानिदेशक, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट), संजीव कुमार (प्राचार्य, कॉलेज ऑफ आर्ट) और बिंदुलिका शर्मा (डीन, फाइन आर्ट्स विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया) को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...